Tuesday 24 May 2016

5 High Speed Trains of India

भारत मैं रेलवे की शुरुआत April 16, 1853 से प्रारम्भ हुआ था और समय के साथ साथ भारतीय रेलवे के ट्रेनों मैं बदलाव किये गए | रेलवे ने अपनी सभी ट्रेनों की रफतार को बढ़ाया और यात्रियों की सुबिधा को देखकर रेलवे के सभी विभागों मैं बदलाव किये है जाहे वह टिकट बुकिंग (Ticket Booking) हो, रेलवे ट्रैक हो, ट्रैन हो और सभी विभागों को ठीक किया | जहां हर साल रेलवे नयी नयी ट्रेनें चला रहे और उनकी रफतार मैं बदलाव किये जा रहे है | भारतीय रेलवे(INDIAN RAILWAYS) की वह पांच ट्रेनों की रफतार को बताया जायेगा जो आने वाले दिनों मैं भारत की तस्बीर बदल देगी | वैसे तो ये ट्रैन अभी चल रही है और कुछ अभी चलने बाकि है | वह ट्रेनें इस प्रकार है

१. गतिमान एक्सप्रेस (Gatimaan Express): यह अभी भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रैन है जिसका नाम है गतिमान एक्सप्रेस, यह ट्रैन दिल्ली से आगरा चलती है और इसकी चाल 180 km/h है| जो की आगे चलकर इसकी रफतार को 200 km/h तक किया जा सकता है| इस ट्रैन का उद्घाटन  2016 मैं श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया था |

२. तल्गो एक्सप्रेस (Talgo Express) :- यह ट्रैन अभी चली नहीं है लेकिन इसका ट्राइल इस महीने किया जाना है इस ट्रैन की रफतार 200 km/h  के ऊपर होगी और यह ट्रैन दिल्ली से मुंबई तक चलेगी जो की 10 से 12 घंटे मैं दिल्ली से मुंबई पंहुचा देगी|

३. बुलेट ट्रैन (Bullet Train) : यह भारतीय रेलवे की शान होगी तथा यह ट्रैन अहमदाबाद से मुंबई तक चलेगी | इस बुलेट ट्रैन की 2022 तक चलने की सम्भावना है जो की भारत की सबसे तेज चलनी वाली ट्रैन होगी इस ट्रैन की रफतार 320-350 km/h के बीच होगी| यह अहमदाबाद से मुंबई केवल 2 घंटे मैं पंहुचा देगी|

४. भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस (Bhopal Shatabdi Express) : यह ट्रैन गतिमान के आने से पहले सबसे तेज ट्रैन मैं शुमार थी इसकी अधित्तम रफतार 150 km/h तक है आने वाले समय मैं भी रेलवे इस ट्रैन की रफतार को बढ़ाएगा |

५. मुंबई राजधानी एक्सप्रेस (Mumbai Rajdhani Express): मुंबई राजधानी एक्सप्रेस भारत की शान है और यह ट्रैन मुंबई से दिल्ली को चलती है इसकी अधितम रफतार 130 kmph है यह पहले देश की दूसरे स्थान पर आती थी जो आने वाले समय इसकी भी रफतार मैं बदलाव किये जाएंगे |